facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले साल भी ऐसी ही वृद्धि की आस: टोयोटा

Advertisement

कंपनी को उम्मीद है कि यह रफ्तार साल 2025 में भी जारी रहेगी।

Last Updated- December 11, 2024 | 9:50 PM IST
Toyota

देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों की बिक्री में कमी के बीच टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने हाइब्रिड वाहनों की मांग और विश्वसनीय मॉडलों के दम पर मजबूत वृद्धि दर्ज करते हुए इस रुझान को चुनौती दी है। कंपनी को उम्मीद है कि यह रफ्तार साल 2025 में भी जारी रहेगी।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष (बिक्री-सेवा-यूज्ड कार बिजनेस) शबरी मनोहर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमारी कारों को मिली प्रतिक्रिया हमारे लिए शानदार रही है। इसलिए हमें उम्मीद है कि साल 2025 में भी यही रफ्तार जारी रहेगी। हमारा यह सकारात्मक रुख बरकरार है।’

इस वित्त वर्ष के पहले आठ महीने के दौरान टोयोटा ने 2,19,054 गाड़ियां बेचीं और पिछले साल की तुलना में 39 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इसके विपरीत, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार मारुति सुजूकी, ह्युंडै, टाटा मोटर्स और किया जैसी प्रमुख कंपनियों ने इस दौरान खुदरा बिक्री में गिरावट दर्ज की।

मनोहर ने कहा, ‘हमारा ऐसा ब्रांड है, जो ग्राहकों की व्यापक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। हम डीलर श्रमशक्ति को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान करने में भी मदद मिलती है।’ वे 48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली नई पीढ़ी की हाइब्रिड कैमरी सिडैन की शुरुआत के मौके पर बात कर रहे थे।

पिछले कुछ साल के दौरान सिडैन श्रेणी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। अलबत्ता मनोहर ने स्पष्ट किया कि प्रीमियम सिडैन कार बाजार में गिरावट का रुख उतना ज्यादा नहीं रहा है, जितना सामान्य सिडैन के बाजार में। उन्होंने बताया, ‘सिडैन बाजार की जगह ए-एसयूवी के साथ-साथ बी-एसयूवी भी ले रही है। ऐसा मुख्य रूप से समान्य श्रेणी में हो रहा है।’

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement