facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर को उम्मीद, कायम रहेगी बिक्री की रफ्तार

Advertisement

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वर्तमान में देशभर में लगभग 1,100 बिक्री केंद्र (आउटलेट) हैं।

Last Updated- April 06, 2025 | 5:09 PM IST
toyota october sale
प्रतीकात्मक तस्वीर

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) को चालू वित्त वर्ष में भी अपनी बिक्री में वृद्धि की रफ्तार कायम रहने की उम्मीद है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष (बिक्री-सेवा-पुरानी कार कारोबार) वरिंदर वाधवा ने कहा कि कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष में अपने बिक्री नेटवर्क का विस्तार करने और नए मॉडल पेश करने की है। पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करने वाली वाहन कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसके एसयूवी और एमपीवी वाहनों की मांग मजबूत बनी रहेगी।

वाधवा ने कहा कि कंपनी की योजना उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कार्बन निरपेक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत विद्युतीकरण की संभावना तलाशने की है। इसके तहत कंपनी बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन लाने की भी तैयारी कर रही है। हमारा मानना ​​है कि छोटी कारों से लेकर प्रमुख वाहन तक, हमारे पास अभी जिस तरह का उत्पाद पोर्टफोलियो है, बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता और हमारे नेटवर्क को दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजार मे बढ़ाकर, हम अपनी स्थिति और मजबूत कर सकते हैं और देश के वाहन बाजार में और बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।’’

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष ने कहा कि कंपनी देश के ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है। हम अपना बिक्री नेटवर्क बढ़ा रहे हैं। हम अपने ग्राहकों के और करीब जाना चाहते हैं, खासकर अब जब हमारे पास उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला है।’’ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वर्तमान में देशभर में लगभग 1,100 बिक्री केंद्र (आउटलेट) हैं। सुजुकी के साथ सहयोग ने वाहन कंपनी को ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर टैसर जैसे मॉडल पेश करने में सक्षम बनाया है, जिन्हें घरेलू बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी निर्यात में भी अच्छी वृद्धि देख रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में टीकेएम का निर्यात इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 59 प्रतिशत बढ़ा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Advertisement
First Published - April 6, 2025 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement