facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टोयोटा किर्लोस्कर ने तीन मॉडलों की आपूर्ति रोकी

Advertisement

टोयोटा के डीजल इंजन में पावर और टॉर्क से जुड़ी अनियमितताएं

Last Updated- January 30, 2024 | 11:20 PM IST
Toyota- टोयोटा

वाहन विनिर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने डीजल इंजन के प्रमाणन परीक्षण में ‘अनियमितताएं’ पाए जाने के बाद देश में अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोक दी है।

टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन (टीएमसी) से संबद्ध कंपनी टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने एक दिन पहले कहा था कि डीजल इंजन वाले तीन मॉडल के हॉर्स पावर आउटपुट संबंधी परीक्षणों में अनियमितताएं पाई गई हैं।

भारत के मामले में इस इंजन का इस्तेमाल इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स मॉडल में किया जाता है। वैश्विक स्तर पर 10 मॉडल इन इंजनों का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें जापान के छह मॉडल भी शामिल हैं। इस बारे में संपर्क किए जाने पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के प्रवक्ता ने कहा, ‘अनियमितताएं इंजन के पावर और टॉर्क से संबंधित हैं लेकिन हॉर्सपावर, टॉर्क या इंजन से संबंधित अन्य मामलों में बढ़ा-चढ़ाकर कोई दावा नहीं किया गया है।’

इसके साथ ही कंपनी प्रवक्ता ने बयान में कहा कि इस मुद्दे का प्रभावित वाहनों के उत्सर्जन या सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। टीकेएम ने कहा ‘टोयोटा प्रभावित वाहनों के प्रमाणीकरण में इस्तेमाल किए गए आंकड़ों की दोबारा पुष्टि के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रही है। ऐसी स्थिति में टीकेएम प्रभावित वाहनों की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकने जा रही है।’

इस बीच, टीकेएम तीनों मॉडलों के लिए नए ऑर्डर लेना जारी रखेगी। कंपनी ने कहा कि डीलरों तक पहले ही भेजी जा चुकी लेकिन अभी तक ग्राहकों को वितरित नहीं की गई कारों के बारे में स्थिति से ग्राहकों को अवगत करा दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 11:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement