facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप के 25% ऑटो टैरिफ से बढ़ेंगी गाड़ियों और पार्ट्स की कीमतें!

Advertisement

नई दरें 3 मई से लागू, इंजन से बैटरी तक 150 से अधिक ऑटो पार्ट्स होंगे प्रभावित

Last Updated- April 03, 2025 | 10:57 AM IST
Auto parts

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह टैरिफ सैकड़ों अरब डॉलर के गाड़ियों और ऑटो पार्ट्स के आयात को प्रभावित करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह टैरिफ 3 मई से लागू होंगे और इसमें लगभग 150 तरह के ऑटो पार्ट्स शामिल किए गए हैं।

किन चीजों पर लगेगा टैरिफ?

नई टैरिफ लिस्ट में गाड़ियों के इंजन, ट्रांसमिशन, लिथियम-आयन बैटरी, टायर, शॉक एब्जॉर्बर, स्पार्क प्लग वायर और ब्रेक होज जैसे अहम पुर्जे शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स पर भी टैरिफ लगाया गया है। खास बात यह है कि ऑटोमोटिव कंप्यूटर भी उन इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की श्रेणी में आ रहे हैं, जिन पर शुल्क लगेगा। 2024 में अमेरिका ने इस श्रेणी में $138.5 बिलियन का आयात किया था।

अलग से नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त टैरिफ

ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑटो और ऑटो पार्ट्स पर लगाए गए ये नए 25% टैरिफ अलग से किसी अन्य बेसलाइन या रेसिप्रोकल (पारस्परिक) टैरिफ के तहत नहीं आएंगे। यानी, इन पर दोहरी दरें लागू नहीं होंगी।

ALSO READ | Pharma Industry: भारत की सस्ती दवाओं पर अमेरिका मेहरबान! नए फैसले से कंपनियों को होगा अरबों का मुनाफा

भविष्य में और बढ़ सकती है टैरिफ लिस्ट

व्हाइट हाउस ने वाणिज्य विभाग को 90 दिनों के अंदर एक नई प्रक्रिया तैयार करने के लिए कहा है, जिससे अमेरिकी कंपनियां और ऑटो निर्माता सरकार से और अधिक आयातित ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ लगाने की मांग कर सकें। इस फैसले से अमेरिकी बाजार में गाड़ियों की कीमतों पर असर पड़ सकता है और विदेशी ऑटो कंपनियों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट के तहत राहत

अगर कोई वाहन अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा व्यापार समझौते (USMCA) के नियमों के तहत आयात किया जाता है, तो उस पर केवल गैर-अमेरिकी हिस्सों के लिए ही 25% शुल्क देना होगा। इससे इन देशों से आने वाली गाड़ियों पर कुछ राहत मिल सकती है। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि यह टैरिफ सीधे उपभोक्ताओं और निर्माताओं पर असर डाल सकते हैं।

ALSO READ | Textile Industry: ट्रंप के टैरिफ से भारत के कपड़ा कारोबार की लगी लॉटरी, अमेरिका में होगी जबरदस्त कमाई!

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement