facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS Motor कंपनी ने वेनेजुएला बाजार में किया प्रवेश

Advertisement

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वेनेजुएला में दोपहिया तथा तिपहिया वाहन सहित 14 उत्पाद पेश किए जाएंगे।

Last Updated- October 20, 2023 | 2:38 PM IST
TVS Motor

टीवीएस मोटर कंपनी ने वेनेजुएला के बाजार में प्रवेश करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वेनेजुएला में दोपहिया तथा तिपहिया वाहन सहित 14 उत्पाद पेश किए जाएंगे।

कंपनी अपने स्थानीय वितरक एसईआरवीआईएसयूएमआईएनआईएसटीआरओएस जेपीजी के साथ उत्पाद पेश करेगी। टीवीएस मोटर कंपनी के उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय कारोबार) राहुल नायक ने कहा, ‘‘ इस गतिशील बाजार में हमारी उपस्थिति…हमारी वैश्विक विस्तार रणनीति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह हमारी वैश्विक महत्वाकांक्षाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।’’

यह भी पढ़ें : Tesla Q3 results: टेस्ला का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 44% घटा

एसईआरवीआईएसयूएमआईएनआईएसटीआरओएस जेपीजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नीनो कोनेर्सा जियानकार्लो ओलिविएरी ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि वेनेजुएला के समृद्ध सांस्कृतिक परिदृश्य के साथ भारतीय इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का मिश्रण सभी मोटरसाइकिल प्रेमियों को आकर्षित करेगा।’’

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 2:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement