facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छोटी और बड़ी कारों के लिए एक समान टैक्स का ढांचा इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं : Maruti Chairman

Advertisement

भार्गव ने कहा कि अगर विनिर्माण क्षेत्र तेजी से बढ़ता, तो भारत की आर्थिक वृद्धि दर कहीं ऊंची हो सकती थी

Last Updated- December 20, 2022 | 3:54 PM IST
bhargava

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India (MSI) के चेयरमैन आर सी भार्गव का मानना है कि देश में छोटी कारों पर नियामकीय बोझ सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय वाहन उद्योग का एक महत्वपूर्ण खंड है और सभी खंडों के वाहनों के लिए एक समान टैक्स का ढांचा क्षेत्र की वृद्धि की दृष्टि से अच्छा नहीं है।

भार्गव ने कहा कि अगर विनिर्माण क्षेत्र तेजी से बढ़ता, तो भारत की आर्थिक वृद्धि दर कहीं ऊंची हो सकती थी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से नरेंद्र मोदी सरकार के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद विनिर्माण क्षेत्र पीछे है। इसकी वजह जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में अंतर है।

भार्गव ने सोमवार शाम संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘छोटी कारों पर नियामकीय बदलावों का बोझ बड़ी कारों की तुलना में कहीं अधिक है। इसकी वजह से पूरे बाजार के ‘व्यवहार’ में परिवर्तन आया है। अब छोटी कारों की खरीदारी घटी है। मुझे लगता है कि यह कार उद्योग या देश के लिए अच्छी बात नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि वाहन उद्योग के स्वस्थ विकास के लिए कारों के बाजार में नए ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि होनी चाहिए। कारों के स्वामित्व का आधार हर साल बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में कार उद्योग एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां छोटी कारों के खंड में कोई वृद्धि नहीं है। जो भी वृद्धि हो रही है, वह बड़ी कारों के खंड में है।

वर्तमान में, वाहनों पर 28 प्रतिशत माल एवं सेवा (जीएसटी) के साथ वाहन के प्रकार के हिसाब से एक से 22 प्रतिशत का अतिरिक्त उपकर लगाया जाता है। पूरी तरह से निर्मित इकाइयों (CBU) के रूप में आयातित कारों 60 से 100 प्रतिशत के बीच सीमा शुल्क लगता है।

भार्गव ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए कहा कि GST को पांच प्रतिशत रखा गया है चाहे वह छोटी कार है या बड़ी कार। वहां कर की दर में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी निराशा जताई कि वाहन क्षेत्र पर भारी कर लगाया जा रहा है, जो उद्योग की वृद्धि को प्रभावित कर रहा है।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement