facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SIAM: FY25 की पहली छमाही में वाहन निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 25.28 लाख इकाई पर

Advertisement

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-सितंबर में भारत का वाहन निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 25,28,248 इकाई रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 22,11,457 इकाई था।

Last Updated- October 20, 2024 | 1:35 PM IST
Auto sector Stocks
Representative Image

चालू वित्त वर्ष (2024-25) की पहली छमाही में भारत से वाहन निर्यात में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्य रूप से यात्री वाहनों और दोपहिया की खेप बढ़ने से कुल निर्यात बढ़ा है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-सितंबर में भारत का वाहन निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 25,28,248 इकाई रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 22,11,457 इकाई था। सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘लातिनी अमेरिका और अफ्रीका जैसे बाजार जहां किसी न किसी वजह से सुस्ती थी, वहां अब स्थिति में सुधार हुआ है। इस वजह से निर्यात का आंकड़ा बढ़ा है।’’

मुद्राओं के अवमूल्यन के कारण विभिन्न अफ्रीकी देशों और अन्य क्षेत्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इससे उनका वाहन आयात प्रभावित हुआ था क्योंकि ये देश आवश्यक वस्तुओं के आयात पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। विभिन्न विदेशी बाजारों में मौद्रिक संकट के कारण वित्त वर्ष 2023-24 में वाहन निर्यात में 5.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

पिछले वित्त वर्ष में कुल निर्यात 45,00,492 इकाई रहा था, जबकि 2022-23 में यह 47,61,299 इकाई था। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल यात्री वाहन निर्यात सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 3,76,679 इकाई हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,36,754 इकाई का था। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी 1,47,063 इकाइयों के निर्यात के साथ शीर्ष पर रही।

कंपनी का निर्यात 12 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 1,31,546 वाहनों का निर्यात किया था। हुंदै मोटर इंडिया ने पिछले 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि के 86,105 इकाइयों के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 84,900 वाहनों का निर्यात किया। यह एक प्रतिशत की गिरावट है।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में दोपहिया वाहनों का निर्यात सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 19,59,145 इकाई हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 16,85,907 इकाई था। समीक्षाधीन अवधि में स्कूटर निर्यात 19 प्रतिशत बढ़कर 3,14,533 इकाई हो गया, जबकि मोटरसाइकिल निर्यात 16 प्रतिशत बढ़कर 16,41,804 इकाई पर पहुंच गया।

वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 35,731 इकाई हो गया। हालांकि, इस अवधि के दौरान तिपहिया वाहनों का निर्यात एक प्रतिशत घटकर 1,53,199 इकाई रह गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,55,154 इकाई था।

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 12:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement