facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 25 में वाहन बिक्री 5%बढ़ी, 20 लाख से ज्यादा बिके ईवी

Advertisement

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री भी पहली बार किसी वित्त वर्ष में 20 लाख का आंकड़ा पार कर रही है।

Last Updated- March 30, 2025 | 10:33 PM IST
Budget 2025: e2W makers call for GST rate cuts, relook at PM E-DRIVE plan ई-दोपहिया सेक्टर की बजट से उम्मीद, PM E-DRIVE फिर से लागू हो पूरे वाहन तंत्र में जीएसटी घटे

वित्त वर्ष 24 के दौरान दो अंकों में 10 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि के बाद देश की वाहन बिक्री वित्त वर्ष 25 का समापन पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ करने वाली है और यह वित्त वर्ष 25 में 2.6 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री भी पहली बार किसी वित्त वर्ष में 20 लाख का आंकड़ा पार कर रही है। इस वर्ष मार्च महीने की बिक्री प्रमुख बाधा रही, जब पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने की तुलना में बिक्री में लगभग 14 प्रतिशत (30 मार्च तक) की गिरावट आई। वाहन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 25 के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पहली बार 20 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो वित्त वर्ष 24 की 16 लाख वाहन बिक्री की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है। इस वित्त वर्ष में 30 मार्च तक वाहनों की कुल वाहन बिक्री 2.59 करोड़ रही, जो साल 2023-24 में 2.46 करोड़ और साल 2023-23 में 2.23 करोड़ थी। उद्योग वित्त वर्ष 26 में यात्री वाहनों जैसी प्रमुख श्रेणियों में स्थिर वृद्धि की संभावना जता रहा है।

उद्योग में फरवरी तक सात प्रतिशत की कुल वृद्धि दिखने के बावजूद मार्च में यह गिरावट आई है, जो मुख्य रूप से दोपहिया, तिपहिया और यात्री वाहनों की बिक्री में वृद्धि से प्रेरित रही। फरवरी के अपने आंकड़ों के साथ फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने निकट भविष्य के लिए सतर्कतापूर्ण आशावादी दृष्टिकोण व्यक्त किया था।

फाडा के अध्यक्ष सीएस विघ्नेश्वर ने कहा, ‘मार्च में उद्योग के लिए प्रमुख चुनौतियां पांच महीने तक लगातार गिरता शेयर बाजार था, जिसने उपभोक्ता विश्वास को कम किया और निवेशकों ने नए एसआईपी खोलने के बजाय ज्यादा संख्या में एसआईपी बंद किए। इसके अलावा कम आर्थिक गतिविधि के कारण गैर-जरूरी खर्च भी कम था।’

पिछले महीने सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) की बैठक में यात्री वाहन कंपनियों ने इस बात पर सहमति जताई कि साल 2025-26 में केवल एक से दो प्रतिशत की बिक्री वृद्धि देखी जा सकती है। एक प्रमुख यात्री वाहन कंपनी के अधिकारी ने कहा कि कमजोर मांग, वहन क्षमता की चिंताओं, शुरुआती स्तर वाली कारों की बिक्री में गिरावट, वैश्विक महामारी के बाद की तेजी के सुस्त पड़ने, महंगाई, डॉलर के मुकाबले रुपये में नरमी और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण ऐसा है। इस क्षेत्र की समूची चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) साल 2030 तक करीब चार प्रतिशत रहने की उम्मीद है। एक प्रमुख दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी के सूत्र की राय है कि आने वाले वित्त वर्ष में ईवी की वृद्धि की रफ्तार में भी गिरावट आ सकती है।

Advertisement
First Published - March 30, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement