facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अनिल अंबानी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, संदेसरा बंधुओं की तर्ज पर कर्ज में राहत देने की अपील

Advertisement

अंबानी ने अदालत से गुजारिश की है कि उन्हें भी वही राहत दी जाए जैसी स्टर्लिंग समूह के नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा सहित उनके परिवार के अन्य पांच सदस्यों को दी गई थी

Last Updated- March 23, 2026 | 10:09 PM IST
Anil Ambani
उद्योगपति अनिल अंबानी | फाइल फोटो

उद्योगपति अनिल अंबानी ने उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए अपने कर्ज संकट के समाधान के लिए अदालत की निगरानी में प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने अदालत से गुजारिश की है कि उन्हें भी वही राहत दी जाए जैसी स्टर्लिंग समूह के नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा सहित उनके परिवार के अन्य पांच सदस्यों को दी गई थी।

अंबानी ने दलील दी कि उच्चतम न्यायालय ने पहले संदेसरा बंधुओं और आर्थिक मामलों में कानूनी उल्लंघन करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ सभी मामलों को बंद करने की अनुमति दी थी बशर्ते वे अपने कुल बकाया का एक-तिहाई भुगतान करें। इसी आधार पर उन्होंने अपने लिए भी समान स्तर के राहत की मांग की है।

अदालत में दायर हलफनामे में अंबानी ने 17 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र की प्रति भी संलग्न की है। इस पत्र में उन्होंने एक ऋणदाताओं की समिति बनाने का अनुरोध किया जो कुल बकाया राशि तय करे और एक व्यवस्थित पुनर्भुगतान योजना तैयार करे। अंबानी ने सुझाव दिया कि या तो तीन सदस्यों की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाए या फिर ऋणदाताओं की कमेटी गठित की जाए जो रिलायंस एडीएजी (अनिल धीरुभाई अंबानी समूह) के कर्ज के समाधान पर काम करे। 

अंबानी ने अपने पत्र और हलफनामे में कहा, ‘पहले ऋणदाताओं ने उन प्रवर्तकों से भी समझौता किया था जो देश छोड़कर जा चुके थे और जिन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था। इसके बावजूद सभी एजेंसियों और फोरम पर पूरा और अंतिम समझौता हुआ और सभी मामलों का निपटारा कर दिया गया।’

Advertisement
First Published - March 23, 2026 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement