facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

49% भारतीय मोबाइल इंटरनेट का नहीं करते हैं उपयोग: जीएसएमए महानिदेशक

Advertisement

जीएसएमए के महानिदेशक मैट्स ग्रैनरीड ने कहा भारत में डेटा ट्रैफिक में हर साल 50 साल की वृद्धि होती है, लेकिन इसका 80% हिस्सा कुछ बड़े ट्रैफिक जेनरेटरों से ही आ रहा है।

Last Updated- October 16, 2024 | 10:17 PM IST

दूरसंचार परिवेश में 750 से अधिक मोबाइल ऑपरेटर और 400 से अधिक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वैश्विक मोबाइल उद्योग निकाय जीएसएम एसोसिएशन (GSMA) के महानिदेशक मैट्स ग्रैनरीड ने शुभायन चक्रवर्ती के साथ बातचीत में कहा कि भले ही भारत में डेटा ट्रैफिक में हर साल 50 साल की वृद्धि होती है, लेकिन इसका 80 फीसदी हिस्सा कुछ बड़े ट्रैफिक जेनरेटरों से ही आ रहा है। यह एक ऐसी प्रवृत्ति है जो बरकरार नहीं रह पाएगी। मुख्य अंश…

जीएसएमए ने कहा कि टेलीकॉम कंपनियां फिलहाल ज्यादा के लिए नहीं बल्कि कुछ के लिए ही नेटवर्क तैयार कर रही हैं। ऐसा क्यों?

भारत में डेटा ट्रैफिक में हर साल 50 फीसदी का इजाफा हो रहा है। उनमें से 80 फीसदी 2 से 3 बड़े ट्रैफिक जेनरेटर (एलटीजी) से ही आता है। इसमें टिकटॉक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर शामिल हैं। इसलिए ऐसा लगता है कि हम सही में केवल कुछ के लिए ही नेटवर्क तैयार कर रहे हैं न कि ज्यादा कंपनियों के लिए। दुनिया भर में दूरसंचार नेटवर्क पर करीब 50 फीसदी एलटीजी से ही आता है।

इस पर क्या किया जा सकता है? क्या आप सरकारी हस्तक्षेप चाहते हैं?

इसके लिए काफी कुछ किया जा सकता है। हम युद्ध छेड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम उन पर निर्भर हैं और वह हम पर। हमें एक ऐसा कारोबारी मॉडल तलाशना होगा जो सभी के लिए हो।

उपयोग में कितना अंतर है?

यहां की 50 फीसदी आबादी 2जी, 4जी और 5जी के जरिये मोबाइल इंटरनेट से जुड़ी है और शेष आबादी के पास ऐसा नहीं है। एक फीसदी आबादी तो इस समूह में शामिल ही नहीं है जिनके लिए सैटेलाइट स्पेक्ट्रम एकदम सही है। शेष 49 फीसदी लोग कवरेज क्षेत्र में रहते हैं मगर अभी भी नहीं जुड़े हैं, यही उपयोग अंतर है।

हैंडसेट खरीद नहीं पाना, डिजिटल कौशल की कमी, प्रासंगिक सामग्री नहीं होना और इंटरनेट सुरक्षा पर चिंताओं के कारण वे शामिल नहीं हो पा रहे हैं। उपयोग का अंतर सब-सहारा अफ्रीका जैसा ही है और पाकिस्तान में सबसे खराब है। मगर ब्रिटेन में यह सिर्फ 15 फीसदी और अमेरिका में करीब 20 फीसदी है।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement