facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSNL का मुनाफा ₹5,000 करोड़ के पार, पिछले वित्त वर्ष से ₹2,300 करोड़ ज्यादा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Advertisement

सिंधिया ने बताया कि सरकारी दूरसंचार कंपनी ने पूंजी विस्तार में करीब 25,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है जो अब तक का सबसे अधिक अधिक निवेश है

Last Updated- September 26, 2025 | 10:34 PM IST
BSNL
प्रतीकात्मक तस्वीर

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने इस वित्त वर्ष में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का परिचालन लाभ हासिल किया है जो पिछले वित्त वर्ष के 2,300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह जानकारी केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को दी। 

उन्होंने कहा, ‘बीएसएनएल अब नकदी देने में सक्षम है। इसके सबस्क्राइबर की संख्या 8.7 करोड़ से बढ़कर 9.1 करोड हो गई है। पहली बार ऐसा हुआ है जब सबस्क्राइबर की संख्या बढ़ी है। 4जी के लिए ही पिछले साल जून में 9000 साइट थे लेकिन इनकी संख्या बढ़कर 98,000 हो गई है। पिछले 12 महीने में हमने 90,000 से अधिक साइट जोड़ी हैं। बीएसएनएल अब देश में 2.2 करोड़ से अधिक लोगों को सेवाएं दे रहा है।’ 

Also Read: ट्रंप के 100% टैरिफ ऐलान का असर: निफ्टी फार्मा 2% गिरा

सिंधिया ने बताया कि सरकारी दूरसंचार कंपनी ने पूंजी विस्तार में करीब 25,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है जो अब तक का सबसे अधिक अधिक निवेश है। बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क की शुरुआत से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए सिंधिया ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही बीएसएनएल देश की उन तीन अन्य निजी कंपनियों में शामिल हो जाएगी जो देश में 4जी और 5जी सेवाएं देते हैं। बीएसएनएल के 4जी में पूरी तरह से देश में तैयार किए गए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा। 

सिंधिया ने कहा कि यह कदम भारत को स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और डेनमार्क जैसे देशों की श्रेणी में खड़ा करेगा जिन्होंने अपनी पूरी तकनीक अपने देश की सीमाओं के भीतर तैयार की है।

Advertisement
First Published - September 26, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement