facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साइबर फ्रॉड, आपराधिक गतिविधियों में सिम कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए नए नियम

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल फोन से जुड़ी धोखाधड़ी की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण नए नियम जरूरी हो गए थे।

Last Updated- August 17, 2023 | 10:09 PM IST
Ashwini Vaishnaw

साइबर धोखाधड़ी और आपराधिक गतिविधियों में सिम कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार जल्द ही सिम कार्ड डीलरों का बायोमेट्रिक व पुलिस सत्यापन अनिवार्य करेगी। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दूरसंचार विभाग (डीओटी) व्यापारिक संस्थानों द्वारा थोक में सिम की खरीद के मौजूदा प्रावधान भी खत्म करेगी।

उन्होंने कहा कि इसकी जगह बिजनेस सिम कनेक्शन की नई व्यवस्था पेश की जाएगी।संवाददाताओं को नए नियमों की जानकारी देते हुए वैष्णव ने कहा कि सरकार सिम कार्ड डीलरों की ज्यादा जवाबदेही बनाने की जरूरत महसूस कर रही है। व्यापक रूप से जमीनी परीक्षण, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और पुलिस एजेंसियों के साथ चर्चा में यह सामने आया है कि सिम गतिविधियों में धोखाधड़ी ज्यादातर इसी स्तर पर होती है। देश में करीब 10 लाख सिम डीलर हैं।

मंत्री ने कहा, ‘यह सुधार ग्राहकों को सुरक्षित बनाने की कवायद का हिस्सा है। डीलरों के स्तर पर बड़ी गड़बड़ी होती है क्योंकि इनमें से तमाम कानूनी रूप से अनिवार्य सत्यापन प्रक्रिया नहीं अपनाते हैं। अब सभी प्वाइंट आफ सेल डीलरों का पंजीकरण भी अनिवार्य किया जाएगा।’ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 10 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। इस मसले पर संपर्क करने पर टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। नए नियम अगले महीने अधिसूचित होंगे।

अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल फोन से जुड़ी धोखाधड़ी की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण नए नियम जरूरी हो गए थे। सरकार ने मई में संचार साथी पोर्टल शुरू किया था, जिसका मकसद मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को विभिन्न तरह की धोखाधड़ी जैसे पहचान की चोरी, जाली केवाईसी, मोबाइल उपकरण की चोरी व बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाना है। यह धोखाधड़ी रोकने के लिए प्राथमिक सरकारी मंच है।
थोक खरीद पर प्रतिबंध

सरकार नए बिजनेस सिम कनेक्शन के नियम भी लाएगी। इसमें कंपनियों को थोक खरीद की अनुमति होगी, लेकिन उनके जीएसटी, पैन और आयकर सूचना के खुलासे के बाद ही यह सुविधा मिल सकेगी। जिन लोगों को व्यक्तिगत रूप से कनेक्शन मिलेगा, उनके लिए भी अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) मानकों को पूरा करना होगा। मानकों को पूरा न करने की स्थिति पर सेवा रोक दी जाएगी।

वैष्णव ने कहा, ‘तमाम कंपनियां और संगठन थोक में सिम कार्ड खरीदते हैं। इनमें से 80 प्रतिशत खरीद सही होती है। लेकिन शेष का दुरुपयोग होता है, और सिमबॉक्स डिवाइस में कई सिमकार्ड लगे होते हैं, जिनसे ऑटोमेटेड कॉल होती हैं।’ सरकार को यह भी जानकारी मिली है कि थोक में खरीदे गए सिम कई चरणों में सक्रिय किए गए और उनसे धोखाधड़ी की गई और फिर उन्हें बंद कर दिया गया।

बहरहाल मंत्री ने साफ किया कि बिजनेस कनेक्शन की कोई संख्या तय नहीं की जाएगी और मौजूदा सुविधा बरकरार रहेगी। हालांकि व्यक्तिगत ग्राहक अधिकतम 9 कनेक्शन बनाए रख सकेंगे। वैष्णव ने कहा कि सरकार आधार कार्ड पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करने व डिजिटल सत्यापन की अनुमति देने के लिए मानक लाएगी। इससे कागजी सत्यापन की खामियां दूर हो सकेंगी। सरकार डिजिटल केवाईसी भी अनिवार्य करेगी।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement