facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AGR राहत से Vi छह साल बाद मुनाफे में लौटी; बिड़ला समूह करेगा ₹4,730 करोड़ का निवेश

Advertisement

AGR बकाया में बड़ी राहत मिलने से वोडाफोन आइडिया ने मार्च तिमाही में 51,970 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले साल कंपनी घाटे में थी।

Last Updated- May 17, 2026 | 11:33 AM IST
Vodafone Idea (VI)
Representational Image

Vi Q4 Results: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने करीब छह साल बाद पहली बार मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी को वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही (Q4FY26) में 51,970 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे 7,167 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी को यह बड़ा मुनाफा मुख्य रूप से AGR (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) बकाया में राहत मिलने की वजह से हुआ। दूरसंचार विभाग (DoT) ने कंपनी की पुरानी देनदारी का दोबारा आकलन किया, जिसके बाद उसका बकाया काफी कम हो गया। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। इस बीच आदित्य बिड़ला समूह वोडाफोन आइडिया में 4,730 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

दूरसंचार विभाग (DoT) ने 27 जनवरी को पुष्टि की थी कि 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी पर AGR बकाया 87,695 करोड़ रुपये था। इसके बाद 30 अप्रैल को दूरसंचार विभाग ने कंपनी को बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए गठित समिति ने वित्त वर्ष 2006-07 से 2018-19 की अवधि के लिए 31 दिसंबर 2025 तक AGR बकाया को संशोधित कर 64,046 करोड़ रुपये तय किया है।

कंपनी ने अपनी पुरानी AGR देनदारी का दोबारा हिसाब किया, जिसके बाद उसका कुल बकाया काफी कम हो गया। पहले कंपनी पर 80,502 करोड़ रुपये की देनदारी थी, लेकिन संशोधन के बाद इसे घटाकर 24,880 करोड़ रुपये कर दिया गया। इससे कंपनी को करीब 55,622 करोड़ रुपये का बड़ा वित्तीय फायदा हुआ, जिसे उसने अपने मुनाफे में शामिल किया।

Q4 में परिचालन से आय बढ़ी 

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी की परिचालन आय भी थोड़ी बढ़ी। यह लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 11,332 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 11,229 करोड़ रुपये थी। सिर्फ तिमाही ही नहीं, बल्कि AGR देनदारी में कमी के कारण वोडाफोन आइडिया पूरे वित्त वर्ष में भी लाभ में आ गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 34,552 करोड़ रुपये का वार्षिक लाभ दर्ज किया। इससे पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी को 27,384 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वोडाफोन आइडिया का सालाना कंसॉलिडेटेड परिचालन आय सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 44,782 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 43,454 करोड़ रुपये था।

कंपनी का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बढ़कर 190 रुपये हो गया। यह सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत की वृद्धि है, जिसे कंपनी ने इंडस्ट्रीमें सबसे तेज वृद्धि बताया। हालांकि कुल ARPU के मामले में VI अभी भी प्रतिस्पर्धियों से पीछे है। एयरटेल का ARPU 257 रुपये और रिलायंस जियो का 214 रुपये है।

सामान्य कारोबार में अब भी घाटा

कंपनी के मुताबिक, असाधारण वित्तीय लाभ के कारण वोडाफोन आइडिया ने 2018 में विलय के बाद पहली बार मुनाफा दर्ज किया, लेकिन सामान्य कारोबार के आधार पर कंपनी अब भी घाटे में रही। मार्च तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर 5,515 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 7,167 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही में यह घाटा 5,286 करोड़ रुपये था। कंपनी का बैंक कर्ज भी घटकर एक-तिहाई रह गया है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में यह 726 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,326 करोड़ रुपये था।

बिड़ला समूह Vi में करेगा ₹4,730 करोड़ निवेश

इस बीच आदित्य बिड़ला समूह कंपनी में 4,730 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह निवेश सिंगापुर स्थित सूर्याजा इन्वेस्टमेंट्स पीटीई लिमिटेड (आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी और प्रमोटर समूह इकाई) के जरिए किया जाएगा, जिसके बदले उसे कंपनी में 3.82 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। यह कदम ऐसे समय आया है जब इसी महीने आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को वोडाफोन आइडिया का गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) अभिजीत किशोर ने कहा कि कैपेक्स निवेश और नेटवर्क विस्तार का फायदा अब साफ दिखाई देने लगा है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही हमारे लिए एक बड़ा और निर्णायक कदम साबित हुई है, क्योंकि जिन सात प्रमुख मानकों पर हम अपने प्रदर्शन को मापते हैं, उनमें लगातार सुधार देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि फरवरी 2026 से हमारे ग्राहकों की संख्या में शुद्ध बढ़ोतरी शुरू हुई है, जो हमारे लगातार नेटवर्क निवेश का असर दिखाती है। हमने अपनी 4G सेवाओं का विस्तार कर 4.8 करोड़ से अधिक आबादी को कवर किया है और बेहतर ग्राहक अनुभव देने की प्रतिबद्धता के तहत 80 से अधिक शहरों में 5G सेवाएं भी शुरू कर दी हैं। अब हमारा फोकस तेजी से काम को आगे बढ़ाने और इस रफ्तार को और मजबूत करने पर है।

इस बीच, कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि VI के एंटरप्राइज प्रमुख अरविंद नेवतिया 11 वर्षों के कार्यकाल के बाद कंपनी छोड़ेंगे। उनकी जगह एमपी सुनील कुमार लेंगे, जो फिलहाल हैदराबाद स्थित क्लाउड कम्युनिकेशन कंपनी टैनला प्लेटफॉर्म्स में चीफ ग्रोथ ऑफिसर हैं।

Q4 तिमाही की खास बातें

  • कंपनी का कस्टमर बेस स्टेबल होकर 19.28 करोड़ पर पहुंचा
  • तिमाही के दौरान राजस्व 11,332 करोड़ रुपये रहा; पिछले 6 साल में सबसे ज्यादा एवरेज डेली रेवेन्यू
  • तिमाही EBITDA ₹4,889 करोड़ रहा; सालाना आधार पर 4.9 प्रतिशत की वृद्धि
  • ARPU बढ़कर ₹190 हुआ, जो Q4FY25 में ₹175 था; सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत वृद्धि, जो इंडस्ट्री में सबसे अधिक रही
  • 4G/5G कस्टमर बेस बढ़कर 12.89 करोड़ हुआ, जबकि Q4FY25 में यह 12.64 करोड़ था
  • ICRA ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग और आउटलुक को अपग्रेड कर [ICRA] BBB (पॉजिटिव) किया
  • बोर्ड ने आदित्य बिड़ला समूह (प्रमोटर समूह) की इकाई को प्राथमिक आधार पर 4,730 करोड़ रुपये (50 करोड़ डॉलर) के फुली कनर्वेटबल वारंट जारी करने को मंजूरी दी; हर वारंट को एक फुली पेड-अप इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा

पूरे वर्ष की प्रमुख बातें

  • वार्षिक राजस्व 44,873 करोड़ रुपये रहा; FY25 की तुलना में 3 प्रतिशत वृद्धि
  • FY26 में वार्षिक EBITDA 19,003 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में यह 18,127 करोड़ रुपये था; 4.8 प्रतिशत की वृद्धि
  • FY26 में कंपनी का कैपेक्स खर्च 8,742 करोड़ रुपये रहा
  • Vi की 5G सेवाएं 83 शहरों में शुरू हुईं
  • 4G कवरेज में 4.8 करोड़ लोगों की वृद्धि हुई और अब यह देश की 86 प्रतिशत से अधिक आबादी तक पहुंच गई; 4G डेटा क्षमता FY25 की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ी
  • कुल यूनिक ब्रॉडबैंड टावरों की संख्या 2,02,008 रही; सालभर में 17,300 से अधिक नए टावर जोड़े गए

 

Advertisement
First Published - May 17, 2026 | 11:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement