facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SC का बड़ा फैसला: आदेश सुरक्षित रखने के 3 महीने के भीतर सुनाना होगा निर्णय, देरी पर बदलेगी पीठ

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाई कोर्ट्स को आदेश सुरक्षित रखने के 3 महीने के भीतर फैसला सुनाने और नीट-यूजी मामले में वास्तविक जवाबदेही तय करने का कड़ा निर्देश दिया है

Last Updated- May 29, 2026 | 10:57 PM IST
Supreme Court
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को देश भर के उच्च न्यायालयों को निर्देश दिए कि आदेश सुरक्षित करने के बाद 3 महीने के भीतर निर्णय सुनाया जाना चाहिए। इससे अ​धिक समय बिल्कुल नहीं लगना चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि फैसले में देरी के कारण वादियों को अपूरणीय क्षति होती है। 

व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामलों में अधिक तत्परता की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जयमाल्या बागची के पीठ ने कहा कि जमानत आवेदनों पर यथासंभव उसी दिन निर्णय लिया जाना चाहिए और उसे ​उसी दिन वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाना चाहिए। यदि कोई आदेश सुर​क्षित रखा जाता है, तो उसे अगले दिन सुनाया और अपलोड किया जाना चाहिए।

शीर्ष अदालत ने कई निर्देश जारी करते हुए यह भी कहा कि जमानत देने या सजा के निलंबन का आदेश सुनाए जाने के तुरंत बाद जेल प्राधिकारियों को इसकी सूचना दी जानी चाहिए और विचाराधीन कैदी या दोषी को यथासंभव उसी दिन या अधिकतम अगले दिन रिहा किया जाना चाहिए।

पीठ ने यह भी कहा कि आपराधिक अपीलों और मौत की सजा के संदर्भों में जहां अपीलकर्ता हिरासत में है, निर्णय सुर​क्षित रखे जाने के बाद किसी भी तरह का स्पष्टीकरण सात दिन के भीतर मांगा जाना चाहिए। अन्य मामलों में इसमें अ​धिकतम एक महीने का समय दिया जा सकता है।

Also Read: विदेश में भी चलेगा डिजिटल रुपया, सीमा-पार भुगतान के लिए पायलट प्रोजेक्ट लाएगा RBI

शीर्ष अदालत ने बेहद जरूरी मामलों में उच्च न्यायालयों को आदेश के कार्यात्मक हिस्से को सुनाने की अनुमति दे दी। हालांकि, तर्कसंगत निर्णय को आम तौर पर सात दिनों के भीतर अपलोड किया जाना चाहिए और असाधारण परिस्थितियों में इसमें पंद्रह दिन से अधिक समय नहीं लगना चाहिए। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि खुली अदालत में सुनाए गए निर्णयों को 24 घंटे के भीतर हाई कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना चाहिए। जवाबदेही में सुधार के मद्देनजर शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को निर्देश दिया कि सुर​क्षित रखे गए फैसलों की निगरानी के लिए ठोस प्रणाली बनाएं। 

उच्च न्यायालयों की वेबसाइटों पर लंबित मामलों की पहचान करने वाली स्वचालित मासिक रिपोर्ट तैयार करने की व्यवस्था होनी चाहिए। यदि तीन महीने से अधिक समय तक निर्णय नहीं सुनाया जाता है, तो रजिस्ट्रार जनरल उस मामले को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करें। वह इसे संबंधित पीठ के संज्ञान में लाएंगे। यदि इसके बावजूद निर्णय नहीं सुनाया जाता है, तो मुख्य न्यायाधीश पक्षों को सूचित करने के बाद मामले को दूसरी पीठ को सौंप सकते हैं।

अदालत ने वादियों के लिए भी कुछ उपाय सुझाए हैं। यदि तीन महीने से अधिक समय तक कोई निर्णय लंबित रहता है तो पक्षकार आवेदन दायर कर निर्णय सुनाए जाने की मांग कर सकते हैं। साथ ही यदि निर्णय सुर​क्षित रखने जाने के 4 महीने बाद भी फैसला नहीं आता है तो पक्षकार इसकी नए सिरे से सुनवाई के लिए दूसरी पीठ को स्थानांतरित करने की मांग कर सकते हैं।

नीट : अदालत का जवाबदेही तय करने पर जोर

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नीट-यूजी से संबंधित मूल समस्या तब तक समाप्त नहीं होगी जब तक वास्तविक जवाबदेही तय नहीं हो जाती। उसने यह भी कहा कि हमें अपने युवाओं को निराश नहीं करना चाहिए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत को बताया कि सरकार युवाओं की चिंताओं को लेकर गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

मेहता ने न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक आराधे के पीठ को बताया कि 21 जून को होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के लिए कुछ नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। पीठ ने कहा, ‘जब तक वास्तविक जवाबदेही तय नहीं होगी तब तक असल समस्या का समाधान नहीं होगा।’

Advertisement
First Published - May 29, 2026 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement