facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Elon Musk: एलन मस्क को मंजूर हुआ $44.9 बिलियन का वेतन पैकेज!

Advertisement

इस साल की शुरुआत में डेलावेयर के एक न्यायाधीश ने मस्क के इस भारी-भरकम वेतन पैकेज को नकार दिया था।

Last Updated- June 14, 2024 | 9:37 PM IST
Tesla CEO Elon Musk

इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता टेस्ला के शेयरधारकों ने कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क को 44.9 अरब अमेरिकी डॉलर के मोटे वेतन पैकेज को बहाल करने के पक्ष में मतदान किया है। इस साल की शुरुआत में डेलावेयर के एक न्यायाधीश ने मस्क के इस भारी-भरकम वेतन पैकेज को नकार दिया था।

लेकिन बृहस्पतिवार को शेयरधारकों ने इस पैकेज की बहाली का फैसला कर मस्क पर अपने भरोसे को साबित कर दिया है। हालांकि शेयरधारकों की मंजूरी मिलने का यह मतलब नहीं है कि मस्क को अपना समूचा वेतन पैकेज जल्द ही मिल जाएगा। इसके लिए उन्हें डेलावेयर चांसरी अदालत और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में महीनों लंबी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।

मस्क ने इस साल टेस्ला के साथ अपने भविष्य को लेकर कुछ संदेह जताए थे। हालांकि टेक्सास में बृहस्पतिवार को कंपनी की वार्षिक बैठक में मस्क ने शेयरधारकों को भरोसा दिया कि वह कंपनी में बने रहेंगे। टेस्ला ने बृहस्पतिवार रात को एक बयान में कहा कि शेयरधारकों ने मस्क के वेतन पैकेज को मंजूरी दे दी है।

इस पैकेज को छह साल पहले भी कंपनी के निदेशक मंडल और शेयरधारकों ने मंजूरी दी थी। टेस्ला ने अप्रैल में शेयर बाजार को एक नियामकीय सूचना में इस पैकेज का आकार 44.9 अरब डॉलर बताया था। पहले यह 56 अरब डॉलर था लेकिन इस साल टेस्ला के शेयरों में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट आने से इसका मूल्य घट गया है।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 9:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement