facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा अस्पताल में 6 महीने की सजा काटने के बाद पैरोल पर रिहा

Advertisement

उनके घर के बाहर द्वार पर ‘‘घर में स्वागत है’ और ‘‘ इस दिन का हमें कब से इंतजार था’’ जैसे वाक्यों वाले बैनर लगे हुए थे।

Last Updated- February 18, 2024 | 9:14 AM IST
Thaksin Shinawatra

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा को रविवार तड़के बैंकॉक के एक अस्पताल से पैरोल पर रिहा कर दिया गया, जहां उन्होंने भ्रष्टाचार से संबंधित अपराधों के लिए छह माह की सजा पूरी की।

थाकसिन को सूर्योदय से ठीक पहले पुलिस जनरल अस्पताल से निकलने वाले कारों के काफिले में देख गया, इस दौरान उन्होंने गर्दन को सहारा देने वाला ‘सपोर्टर’ पहना हुआ था। शिनावात्रा एक घंटे से भी कम वक्त में पश्चिमी बैंकॉक स्थित अपने आवास पर पहुंचे।

उनके घर के बाहर द्वार पर ‘‘घर में स्वागत है’ और ‘‘ इस दिन का हमें कब से इंतजार था’’ जैसे वाक्यों वाले बैनर लगे हुए थे।

थाकसिन ने 2001 से सत्ता संभाली थी लेकिन 2006 में तख्तापलट करके उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया गया था। बाद में उन्हें पद पर रहते हुए सत्ता के दुरुपयोग और अन्य अपराधों का दोषी ठहराया गया था। थाकसिन एक दशक से अधिक समय तक स्व-निर्वासन में थे लेकिन वह अपनी जेल की सजा पूरी करने के लिए पिछले वर्ष अगस्त में वापस आ गए थे।

उन्हें आठ वर्ष की सजा सुनाई गई थी जिसे राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने एक सितंबर को घटा कर एक वर्ष कर दिया था। थाकसिन ने अपनी सजा को राजनीति से प्रेरित बताया था।

न्याय मंत्री तावी सोडसॉन्ग ने पिछले हफ्ते थाकसिन की पैरोल की मंजूरी की पुष्टि की। उन्होंने गंभीर बीमारियों से पीड़ित, दिव्यांग या 70 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को रिहा किए जाने की संभावना का जिक्र किया था। थाकसिन 74 वर्ष के हैं।

वह बैंकॉक के एक पुलिस अस्पताल में कैद थे। विरोधियों का आरोप है कि थाकसिन ने अस्पताल में सजा काटी जो एक प्रकार का विशेषाधिकार है।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 9:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement