facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में कटौती को लेकर अग्रणी भूमिका निभा सकता है G7: अमेरिकी ऊर्जा मंत्री

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 5:24 PM IST
Carbon emission

अमेरिका की ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रेनहोम ने ‘ग्लोबल वार्मिंग’ को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता जताते हुए शुक्रवार को कहा कि अमीर राष्ट्र कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने के मामले में मिसाल कायम कर सकते हैं।

ग्रेनहोम और अग्रणी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-7 के वरिष्ठ ऊर्जा तथा पर्यावरण अधिकारी जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा और संबंधित मुद्दों पर बैठकों के लिए इस सप्ताह उत्तरी जापान के होकाइदो में हैं।

ग्रेनहोम ने दुनिया के पहले और एकमात्र तरल हाइड्रोजन वाहक पोत का दौरा करने के बाद कहा, ‘हम इसी तरह के उदाहरणों के जरिये नेतृत्व किए जाने की उम्मीद करते हैं।’

यह जहाज बेहद प्रदूषणकारी माने जाने वाले कोयले की जगह उत्सर्जन-मुक्त हाइड्रोजन ऊर्जा को बढ़ावा देने के जापान के प्रयासों को दर्शाता है।

ग्रेनहोम ने कहा कि हाइड्रोजन सहित नवीकरणीय, स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना ‘दूसरों में भी इस काबिल बनने की उम्मीद जगाता है, क्योंकि प्रौद्योगिकी को अपनाने से लागत में कमी आती है।’

उन्होंने कहा कि अमीर राष्ट्र कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने के क्षेत्र में उदाहरण पेश कर सकते हैं और ‘ग्लोबल वार्मिंग’ को रोकने के लिए बहुत तेज कार्रवाई की आवश्यकता है।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement