facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दावोस में ट्रंप का बड़ा दावा: ग्रीनलैंड हमारा इलाका, अमेरिका ही कर सकता है सुरक्षा

Advertisement

उन्होंने तर्क दिया कि द्वीप की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति इसे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम बनाती है, इसलिए इस पर अमेरिकी नियंत्रण जरूरी है

Last Updated- January 21, 2026 | 9:26 PM IST
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप दावोस में भाषण देते हुए। फोटो: यूट्यूब/@WEF

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर ग्रीनलैंड को अमेरिका द्वारा हासिल किए जाने की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान वैश्विक नेताओं से कहा कि यह आर्कटिक द्वीप उत्तरी अमेरिका का हिस्सा है और इसकी सुरक्षा अमेरिका के अलावा कोई और देश नहीं कर सकता।

बल का प्रयोग नहीं करेंगे ट्रंप

ट्रंप ने कहा, “ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका का हिस्सा है, यह हमारा क्षेत्र है।” उन्होंने तर्क दिया कि द्वीप की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति इसे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम बनाती है, इसलिए इस पर अमेरिकी नियंत्रण जरूरी है।

उन्होंने यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी में कहा, “अमेरिका के अलावा कोई और देश ग्रीनलैंड की देखभाल नहीं कर सकता। हम कहीं अधिक शक्तिशाली हैं।” उन्होंने आगे कहा कि वे ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करेंगे।

Also Read: Cabinet Decision: SIDBI को ₹5,000 करोड़ का इक्विटी सपोर्ट, MSME को मिलेगा सस्ता कर्ज

ट्रंप ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में सहयोगी डेनमार्क से ग्रीनलैंड का नियंत्रण हासिल करने की इच्छा जताई है। उनकी यह महत्वाकांक्षा अमेरिका के कई करीबी सहयोगियों के साथ संबंधों को खराब करने का खतरा पैदा कर रही है।

ट्रंप ने महंगाई को नियंत्रित करने और अपने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की। लेकिन वैश्विक मंच पर ट्रंप की उपस्थिति अन्य देशों के साथ उनकी शिकायतों पर अधिक केंद्रित रही। उन्होंने बार-बार कहा कि ग्रीनलैंड को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका सबसे अच्छी स्थिति में है और इस विचार का विरोध करने के लिए उन्होंने यूरोप के ज्यादातर देशों का उपहास किया।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 21, 2026 | 8:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement