facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने WTO में निवेश सुविधा पर चीन की अगुवाई वाले प्रस्ताव पर आपत्ति जताई

Advertisement

यह मुद्दा अबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में उठेगा। चार दिन की यह बैठक 26 फरवरी से शुरू होगी।

Last Updated- February 20, 2024 | 8:11 PM IST
WTO

भारत ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में निवेश सुविधा मामले में प्रस्ताव को आगे बढ़ाने को लेकर चीन जैसे कुछ देशों के प्रयासों का कड़ा विरोध किया है। उसका कहना है कि यह एजेंडा WTO को मिली जिम्मेदारी से बाहर का मामला है।

यह मुद्दा अबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में उठेगा। चार दिन की यह बैठक 26 फरवरी से शुरू होगी। मंत्रिस्तरीय सम्मेलन WTO में निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है।

चीन के नेतृत्व वाला 130 देशों का समूह विकास के लिए निवेश सुविधा (IFD) प्रस्ताव को आगे बढ़ा रहा है। समूह इस प्रस्ताव को WTO के समझौते से जुड़े अनुबंध-चार के माध्यम से लाना चाहता है। इसके तहत यह प्रस्ताव केवल हस्ताक्षरकर्ता सदस्यों के लिए बाध्यकारी होगा न कि उन लोगों के लिए जो इसका विरोध कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इसके भी खिलाफ हैं।’’ भारत ने इसका विरोध किया है क्योंकि इससे WTO की बहुपक्षीय प्रकृति कमजोर हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ये देश इस विषय पर बातचीत करना चाहते हैं तो उन्हें WTO के औपचारिक व्यवस्था के बाहर ऐसा करना चाहिए।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 8:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement