facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, जीई के बीच प्रस्तावित इंजन सौदे से दोनों देशों के रक्षा उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा: USIBC

Advertisement

उद्योग के विशेषज्ञों को उम्मीद है कि लंबे समय से प्रतीक्षित सौदे का दोनों देशों के बीच संबंधों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

Last Updated- June 10, 2023 | 2:45 PM IST
भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है: अमेरिका , Partnership with India is one of the important relations: US

जनरल इलेक्ट्रिक और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच भारत में जेट इंजनों के विनिर्माण के लिए प्रस्तावित सौदे से अमेरिकी और भारत के रक्षा उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि दोनों कंपनियां 22 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान इस सौदे की घोषणा करेंगी। दोनों पक्ष इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।

उद्योग के विशेषज्ञों को उम्मीद है कि लंबे समय से प्रतीक्षित सौदे का दोनों देशों के बीच संबंधों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। अमेरिका भारत कारोबारी परिषद (USIBC) के अध्यक्ष अतुल केशप ने बताया, ‘दोनों सरकारें इस सौदे को पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास कर रही हैं। मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह आगे बढ़ेगा। मुझे लगता है कि इसका अमेरिका और भारत के रक्षा उद्योगों तथा सबसे महत्वपूर्ण रूप से निजी क्षेत्र की कंपनियों पर प्रभाव पड़ेगा।’

उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच इस तरह का समझौता काफी महत्वपूर्ण होगा। केशप ने कहा, ‘मैं दोनों सरकारों के बीच हुई बातचीत का खुलासा नहीं करना चाहता, लेकिन एक व्यक्ति ने मुझसे कहा है कि अगर यह सौदा होता है, तो यह चार दशकों तक अमेरिका-भारत के रक्षा संबंधों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत में कारोबारी सुगमता और नियामक वातावरण को अच्छा बनाने के लिए भारी प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 21 जून से शुरू होने वाली अपनी चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा के दौरान निवेश, शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

Advertisement
First Published - June 10, 2023 | 2:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement