facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान पर बड़े एक्शन की तैयारी? ट्रंप बोले, आसानी से ले सकते हैं खार्ग द्वीप

Advertisement

खार्ग द्वीप पर कब्जे की बात से बढ़ा तनाव, ईरान ने दी जवाबी हमले की चेतावनी, होरमुज से टैंकरों को लेकर भी ट्रंप का बड़ा दावा

Last Updated- March 30, 2026 | 8:53 AM IST
Donald Trump

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा करने पर विचार कर सकता है, जो फारस की खाड़ी में ईरान का मुख्य तेल टर्मिनल है।

खार्ग द्वीप पर कब्जे को लेकर ट्रंप का बयान

फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हो सकता है हम खार्ग द्वीप ले लें, हो सकता है नहीं लें। हमारे पास कई विकल्प हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो उसे कुछ समय तक वहां रहना पड़ेगा। ईरान की रक्षा व्यवस्था पर सवाल होने पर ट्रंप ने कहा कि वहां मजबूत सुरक्षा नहीं है और अमेरिका आसानी से इस द्वीप पर कब्जा कर सकता है। अमेरिका इससे पहले खार्ग द्वीप पर हवाई हमले कर चुका है। अमेरिका का कहना था कि ये हमले सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे।

ईरान की चेतावनी

ईरान ने साफ कहा है कि अगर अमेरिकी सेना उसकी जमीन पर उतरी तो वह खाड़ी के अरब देशों पर जमीनी हमला कर सकता है और नए हमले भी करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालिबाफ ने स्ट्रेट ऑफ होरमुज से तेल टैंकरों के गुजरने की अनुमति दी है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है।

ट्रंप के अनुसार, पहले 10 पाकिस्तानी झंडे वाले टैंकरों को गुजरने की इजाजत दी गई थी और अब 20 टैंकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये टैंकर सीधे ने स्ट्रेट ऑफ होरमुज के बीच से जा रहे हैं।

कालिबाफ की बढ़ती भूमिका

ट्रंप ने कहा कि इन टैंकरों को अनुमति देने का फैसला कालिबाफ ने लिया है और इससे बातचीत आगे बढ़ रही है। हालांकि, कालिबाफ ने अपने सोशल मीडिया पर अमेरिका के खिलाफ कड़े बयान दिए हैं और धमकी भी दी है। ईरान के कई वरिष्ठ नेताओं के मारे जाने के बाद कालिबाफ की भूमिका और प्रभाव देश की राजनीति में बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। (AP के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 30, 2026 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement