facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UK Rail Strike: ब्रिटेन में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ट्रेन सेवा फिर बाधित

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 6:38 PM IST
Train service disrupted again due to strike of workers in Britain
Creative Commons license

ब्रिटेन में क्रिसमस की छुट्टी के बाद मंगलवार को काम पर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई कि वे रेल यात्रा से परहेज करें। हजारों ब्रिटिश रेलकर्मियों की फिर से हड़ताल के कारण पूरे हफ्ते रेल सेवाएं बाधित रहने के मद्देनजर यह सलाह दी गई है। वेतन और कार्य की स्थितियों को लेकर लंबे समय से जारी विवाद के कारण ब्रिटेन की लगभग आधी रेलवे लाइन बंद हैं और केवल 20 फीसदी सेवाएं चालू हैं।

रेल, मैरीटाइम और ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल करेंगे तथा जबकि ‘एसलेफ’ यूनियन के ड्राइवर गुरुवार को हड़ताल करेंगे। स्कॉटलैंड और वेल्स के अधिकांश स्थानों समेत कई जगह पर रेलसेवा बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें: परमाणु हथियारों के प्रबंधन पर अमेरिका से बातचीत जारी है: दक्षिण कोरिया

परिवहन सचिव मार्क हार्पर ने यूनियन के नेताओं से बातचीत का आग्रह किया और कहा कि सरकार ने ‘बहुत उचित वेतन प्रस्ताव’ दिया है। लेकिन यूनियन अध्यक्ष मिक लिंच ने कहा कि अधिकारियों ने कोई नया प्रस्ताव नहीं रखा और सुझाव दिया है कि सरकार एक समझौते को रोक रही है। दिसंबर में उच्च वेतन की मांग को लेकर नर्सों, एयरपोर्ट के कर्मचारियों, एंबुलेंस और बस चालकों और डाक कर्मियों ने नौकरी छोड़ दी थी।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement