facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US China Trade War: Trump के 50% अतिरिक्त टैरिफ अल्टीमेटम पर चीन का पलटवार, कहा– ‘अंत तक लड़ेंगे’

Advertisement

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और चीन इस सप्ताह एक-दूसरे पर व्यापक टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं।

Last Updated- April 08, 2025 | 12:56 PM IST
Trump and Xi Jinping

US China Trade War:अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से अतिरिक्त शुल्क लगाने की नई चेतावनी के बाद चीन ने जवाबी कार्रवाई में टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने मंगलवार (8 अप्रैल) को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। चीन का यह बयान ट्रंप की उस चेतावनी के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बीजिंग अपने मौजूदा 34% के जवाबी टैरिफ पर कायम रहता है, तो अमेरिका अतिरिक्त 50% शुल्क लगाएगा।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के इस कदम की निंदा करते हुए इसे “एक गलती पर दूसरी गलती” करार दिया। मंत्रालय ने कहा कि यह ताजा कदम “अमेरिका की शोषणकारी मानसिकता को उजागर करता है” और चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने यह फैसला लागू किया तो चीन “अंत तक लड़ाई” करेगा।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और चीन इस सप्ताह एक-दूसरे पर व्यापक टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं, जिससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध (trade war) दोबारा छिड़ने की आशंका गहराती जा रही है।

Also read: US China Trade War: ‘8 अप्रैल तक टैरिफ वापस लो, नहीं तो 50% टैरिफ और लगाएंगे’, ट्रंप ने दी चीन को धमकी

ट्रंप ने क्या कहा?

अपने निजी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर पोस्ट करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी कि 9 अप्रैल से चीनी वस्तुओं पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, “चीन के साथ उनकी अनुरोधित बैठकों को लेकर चल रही सभी बातचीत समाप्त कर दी जाएगी।”

ब्लूमबर्ग ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यह 50% नया टैरिफ पहले से घोषित 34% ‘रिसिप्रोकल’ टैरिफ (2 अप्रैल को लागू) और इस साल की शुरुआत में लगाए गए 20% टैरिफ के अतिरिक्त होगा। अगर यह लागू होता है, तो चीन पर प्रभावी टैरिफ दर 104% तक पहुंच जाएगी।

सोमवार (7 अप्रैल) को ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों से “मजबूत और साहसी बने रहने” की अपील की और कहा कि “इसका परिणाम महानता होगा।” यह बयान उस समय आया जब डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1,200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई— जो बढ़ते व्यापारिक तनावों की प्रतिक्रिया मानी जा रही है।

ट्रंप ने टैरिफ का बचाव करते हुए कहा कि ये जरूरी हैं ताकि वैश्विक व्यापार को संतुलित किया जा सके। ट्रंप कई बार अन्य देशों पर यह आरोप लगा चुके हैं कि वे व्यापार समझौतों में अमेरिका का शोषण कर रहे हैं, और अक्सर चीन को “सबसे बड़ा दोषी” बताते रहे हैं।

Also read: ‘ट्रंप के टैरिफ से झींगा निर्यात पर खतरा’, बोले नायडू- इससे बचने के लिए सरकार यूरोप से FTA पर दिखाए तेजी

चीन का पलटवार, कहा- ‘अंत तक लड़ेंगे’

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक समाचार पत्र में इस सप्ताह छपे एक संपादकीय में कहा गया है कि बीजिंग अब अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को सक्रिय रूप से नहीं खोज रहा है, हालांकि वह बातचीत के लिए अब भी तैयार है।
गौर करने वाली बात यह है कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस लौटने के बाद, उन्होंने अब तक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कोई बातचीत नहीं की है—यह पिछले दो दशकों में ऐसा सबसे लंबा समय है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने कार्यभार संभालने के बाद अपने चीनी समकक्ष से संपर्क नहीं किया हो।

वॉशिंगटन स्थित चीन के दूतावास ने भी अमेरिका की धमकियों की आलोचना की है और कहा है कि यह बीजिंग से संवाद स्थापित करने का “सही तरीका नहीं है”। दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि चीन अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा।

(AP के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement