facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Visa: भारतीयों का अमेरिका जाना होगा आसान ! रिकॉर्ड संख्या में वीजा जारी करेगा अमेरिकी दूतावास

Advertisement
Last Updated- January 28, 2023 | 4:25 PM IST
US Visa- अमेरिकी वीजा

भारत में अमेरिकी दूतावास और इसके वाणिज्य दूतावासों ने इस वर्ष भारतीयों के लिए ‘रिकॉर्ड’ संख्या में वीजा संसाधित करने की योजना बनाई है। मुंबई के ‘महावाणिज्य दूत’ जॉन बलार्ड ने वीजा की करीब-करीब हर श्रेणी में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित होने के मुद्दे पर उक्त टिप्पणी की है।

फिलहाल, कार्य वीजा के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों की प्रतीक्षा अवधि 60 और 280 दिनों के बीच की है, जबकि यात्री वीजा के लिए यह अवधि करीब एक से डेढ़ साल है। विदेश मंत्रालय ने कई मौकों पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ वीजा संबंधित मामलों में देरी का मुद्दा उठाया है और साथ ही सभी श्रेणियों में भारतीय यात्रियों के लिए वीजा जारी करने को आसान करने से संबंधित मुद्दे भी उठाए हैं।

बलार्ड ने बताया कि दूतावास ने पिछले साल 1,25,000 से अधिक छात्र वीजा का निपटान किया था, जो भारतीयों के लिए एक रिकॉर्ड संख्या है तथा उम्मीद है कि इस साल और भी अधिक भारतीय छात्र वीजा के लिए आवेदन करेंगे। अमेरिकी अधिकारी ने यह भी बताया कि दूतावास वीजा संसाधित करने को लेकर महामारी के पहले वाले स्तर पर तकरीबन पहुंच गया है और उम्मीद है कि इस साल इस स्तर को पार कर लेगा।

बलार्ड ने कहा कि बीते साल आठ लाख से ज्यादा वीजा आवेदनों का निपटारा किया गया था। उन्होंने कहा कि दूतावास सिर्फ एक श्रेणी में लंबित आवेदनों की संख्या को कम करना चाहता है और यह श्रेणी पहली बार बी1 और बी2 पर्यटन व कारोबारी वीज़ा के लिए आवेदन करने वालों की है।

उन्होंने कहा, ‘हमने पूरे भारत में हाल में बी1/बी2 वीजा के ढाई लाख आवेदकों को समय दिया है और हमारे पास दर्जनों अधिकारी हैं जो दुनिया भर में स्थित हमारे दूतावासों और वाशिंगटन से आए हैं। वे खासकर पहली बार बी1/बी2 श्रेणी में आवेदन करने वाले आवेदकों के साक्षात्कार में हमारी मदद करेंगे।’

उन्होंने कहा कि वीजा का नवीनीकरण कराने के लिए आवेदक ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और दूतावास ने पहली बार आवेदन करने वाले आवदेकों के साक्षात्कार के लिए विशेष व्यवस्था की है। बलार्ड ने कहा कि वीजा को लेकर प्रतीक्षा अवधि में कमी लाने के लिए काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: नार्थ कोरिया को मानवीय सहायता उपलब्ध कराएगा साउथ कोरिया

उन्होंने कहा, ‘हमारे सारे महावाणिज्य दूतावास हाल में शनिवार को भी खुले थे और हम ऐसा फरवरी तथा मार्च में भी करेंगे तथा हमारे पास गर्मियों के अंत तक कर्मचारियों की पूर्ण संख्या होगी। हम प्रतीक्षा अवधि कम करने के लिए और अधिक पहल करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इन पहलों के जरिये हम इस साल रिकॉर्ड संख्या में वीजा संसाधित करें।’

बलार्ड ने कहा कि वीज़ा की किसी भी श्रेणी में वीज़ा जारी करना या इससे इनकार करना आवेदक पर और इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस श्रेणी में आवेदन कर रहा है।

Advertisement
First Published - January 28, 2023 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement