facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lexus पुरानी कारों के बाजार में उतरने को तैयार, 2025 तक भारत में पेश करेगी पहला इलेक्ट्रिक वाहन

Advertisement

कंपनी ने भारतीय बाजार में परिचालन के छह साल पूरे कर लिए हैं

Last Updated- July 23, 2023 | 3:34 PM IST
Lexus

जापान की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेक्सस की अगले साल भारत में पुरानी कारों (सेकंड हैंड) के कारोबार में उतरने की योजना है। कंपनी ने भारतीय बाजार में परिचालन के छह साल पूरे कर लिए हैं।

जापानी की यह कंपनी अभी 23 बिक्री केंद्रों के माध्यम से अपने उत्पाद बेचती है। कंपनी का इरादा अपने कुछ आउटलेट में बदलाव का है जिससे यह पुरानी कारों के बाजार में उतर सके।

अपनी सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कारों के लिए जानी जाने वाली लेक्सस का इरादा 2025 तक देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने का है।

लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष नवीन सोनी ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि लेक्सस गंभीरता से एक संरचित पूर्व-स्वामित्व वाले पुरानी कारों के कार्यक्रम पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी डीलर भागीदारों की कारोबारी व्यवहार्यता के आधार पर कुछ चुनिंदा आउटलेट पर अपना यह कारोबार शुरू करेगी।

सोनी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बहुत जल्दी संभवत: चालू साल की तीसरी तिमाही या अगले साल की शुरुआत में हम यह शुरू कर देंगे।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने छह साल पहले देश में वाहन बेचना शुरू किया था और अब ऐसे ग्राहक हो सकते हैं जो अपनी पुरानी कार को बेचकर नई कार खरीदना चाहेंगे। ‘‘ऐसे में कुछ केंद्रों को हम एकल आधार पर पुरानी कारों के आउटलेट में बदल सकते हैं।’’

कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति के बारे में पूछे जाने पर सोनी ने कहा कि लेक्सस पिछले साल कुछ वाहन लेकर आई थी जिनका हमने विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में परीक्षण किया। इनपर हमने ग्राहकों की राय जानने का भी प्रयास किया। ऐसे में हमें इस बारे में अच्छी जानकारी मिली है। ‘‘हमें उम्मीद है कि 2025 तक हम भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक उत्पाद पेश कर सकेंगे।’’

लेक्सस जापान की टोयोटा की लक्जरी कार बनाने वाली इकाई है। लेक्सस का इरादा 2035 तक पूर्ण इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने है।

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 1:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement