facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

थाईलैंड के चमगादड़ों में मिला कोविड जैसा नया वायरस, इंसानों को संक्रमित करने की है क्षमता

Advertisement

यह नया वायरस सारबेकोवायरस परिवार से संबंधित है, जिसमें सार्स-कोव-1 और कोविड-19 का कारण बनने वाला सार्स-कोव-2 जैसा उपसमूह भी शामिल हैं

Last Updated- May 10, 2026 | 10:24 PM IST
Virus
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

थाईलैंड में वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में एक ऐसे कोरोनावायरस स्ट्रेन का पता लगाया है, जो इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। यह जानकारी ‘सेल’ जर्नल में प्रकाशित हालिया अध्ययन में सामने आई है। तोक्यो विश्वविद्यालय सहित अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस शोध के अनुसार थाईलैंड में फैल रहे इस वायरस में विशेष परिस्थितियों में मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने की भी क्षमता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नया वायरस सारबेकोवायरस परिवार से संबंधित है, जिसमें सार्स-कोव-1 और कोविड-19 का कारण बनने वाला सार्स-कोव-2 जैसा उपसमूह भी शामिल हैं। लेकिन, जानवरों में पाए जाने वाले वायरस स्वयं इंसानों को संक्रमित नहीं करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार नए स्ट्रेन में मानव एसीई2 रिसेप्टर्स से जुड़ने की ताकत हो सकती है। एसीई2 एक प्रोटीन है, जो मानव कोशिकाओं, विशेष रूप से फेफड़ों और आंतों में पाया जाता है और जिसका उपयोग सार्स-कोव-2 मानव शरीर में प्रवेश करने के लिए करता है।

वैज्ञानिकों ने इस बात पर भी जोर दिया कि फिलहाल इस वायरस से मानव संक्रमण या सामुदायिक प्रसार का कोई सबूत नहीं है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, ‘भले ही अभी इस वायरस से जानवरों से इंसानों में फैलने का खतरा न हो, लेकिन इसकी पुनर्संयोजन प्रकृति, बड़ी संख्या में प्रसार क्षमता, बार-बार रूप बदलने जैसे लक्षण सार्स-कोव-2 से संबंधित कोरोनावायरस में परिवर्तित होने का संकेत देते हैं।’

यह अध्ययन थाईलैंड और आसपास के दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्रों में हॉर्सशू चमगादड़ों पर किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस शोध के निष्कर्षों से पता चलता है कि अभी भी वन्यजीवों में वायरस के संक्रमण को लेकर निगरानी की सख्त जरूरत है और कोविड-19 महामारी के बाद विकसित की गई प्रारंभिक जांच प्रणाली बेहद महत्त्वपूर्ण है।

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि इस वायरस से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि सक्रिय रूप से निगरानी करने से इसके खतरों से निपटने में मदद मिल सकती है। शोध में कहा गया, ‘हॉर्सशू चमगादड़ों में फैल रहे 

सरबेकोवायरस और उनकी जैविक विशेषताएं जो हमें पता चली हैं, उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि ये वायरस आसानी से रूप बदल सकते हैं। वे आपस में मौजूद दूसरे मिलते-जुलते वायरसों के साथ मिलकर या अपने अंदर छोटे-छोटे बदलाव (म्यूटेशन) करके नए रूप और गुण विकसित कर लेते हैं।’

भारत में फिलहाल इस वायरस का कोई खतरा दिखाई नहीं देता। डॉक्टरों ने बताया है कि देश में ऐसा कोई मामला अभी सामने नहीं आया है और न ही इस संबंध में सरकार ने कोई दिशानिर्देश जारी किया है। दिल्ली स्थित एक इम्यूनोलॉजिस्ट ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘शोधकर्ताओं ने चमगादड़ों में एक नया वायरस खोजा है, जो विभिन्न प्रकार के वायरस के फैलने में सहायक बनते हैं, लेकिन यह कोई घबराहट की बात नहीं है । नए स्ट्रेन के प्रति सतर्क रहना हमेशा बेहतर होता है।’

Advertisement
First Published - May 10, 2026 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement