facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भुगतान नियामक बोर्ड के 3 बाहरी सदस्यों में 2 केंद्रीय सचिव शामिल

Advertisement

मई में जारी एक अधिसूचना में सरकार ने कहा था कि पीआरबी रिजर्व बैंक के बीपीएसएस की जगह लेगा

Last Updated- September 30, 2025 | 10:53 PM IST
Further preparations after the success of UPI, Super.Money will expand loan and wealth management offering UPI की सफलता के बाद आगे की तैयारी, सुपर.मनी करेगी ऋण और धन प्रबंधन की पेशकश का विस्तार

भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र में बड़ा बदलाव करते हुए नए भुगतान नियामक बोर्ड (पीआरबी) में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुणा सुंदरराजन को सरकार द्वारा नामित 3 बाहरी सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। इसका मकसद सरकार का प्रतिनिधित्व बढ़ाना और भारतीय रिजर्व बैंक के विनियमन और पर्यवेक्षण भुगतान और निपटान प्रणाली बोर्ड को प्रतिस्थापित करना है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे, साथ ही इसमें केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर और भुगतान और निपटान प्रणाली के प्रभारी कार्यकारी निदेशक सदस्य के रूप में शामिल होंगे।इस समय एम नागराजू डीएफएस सचिव और एस कृष्णन मेइटी सचिव हैं। इसके अलावा रिजर्व बैंक के प्रमुख कानूनी सलाहकार भुगतान नियामक बोर्ड की बैठकों में स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। मई में जारी एक अधिसूचना में सरकार ने कहा था कि पीआरबी रिजर्व बैंक के बीपीएसएस की जगह लेगा। बीपीएसएस रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की एक समिति थी, जो देश में भुगतान और निपटान प्रणालियों के नियमन और पर्यवेक्षण करने का काम संभालती थी।

रिजर्व बैंक का भुगतान और निपटान व्यवस्था विभाग (डीपीएसएस) भुगतान नियामक बोर्ड को सहयोग करेगा। रिजर्व बैंक के गवर्न इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे और भुगतान व निपटान व्यवस्था के प्रभारी डिप्टी गवर्नर और रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड द्वारा नामित रिजर्व बैंक के अधिकारी इसके सदस्य होंगे।

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement