facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजनीतिक चंदे पर SC सख्त! ₹2,000 तक कैश चंदा लेने के नियम पर केंद्र, निर्वाचन आयोग से जवाब तलब

Advertisement

याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस तरह का योगदान राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता को कमजोर करता है। व्यापक डिजिटल भुगतान के युग में यह तर्कहीन हो गया है।

Last Updated- November 25, 2025 | 9:54 AM IST
political funding
Representational Image

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और अन्य से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें आयकर अधिनियम के उस प्रावधान को चुनौती दी गई है जो राजनीतिक दलों को 2,000 रुपये तक का नकद चंदा स्वीकार करने की अनुमति देता है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस तरह का योगदान राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता को कमजोर करता है। व्यापक डिजिटल भुगतान के युग में यह तर्कहीन हो गया है।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता का दो सदस्यीय पीठ याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया। याची खेम सिंह भाटी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विजय हंसारिया ने तर्क दिया कि राजनीतिक फंडिंग में वित्तीय पारदर्शिता एक संवैधानिक अधिकार है, जिसे शीर्ष अदालत ने चुनावी बांड के फैसले में मान्यता दी है। उन्होंने तर्क दिया कि राजनीतिक दलों के लिए कर छूट योगदानकर्ता के विवरण की घोषणा पर निर्भर करती है, जिसमें पैन (स्थायी खाता संख्या) और बैंक जानकारी शामिल है। यदि नकद दान की अनुमति दी गई तो फिर दानदाता के बारे में मांगी जाने वाली जानकारी का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

राजनीतिक दलों को कर में छूट के लिए विशेष प्रावधान

राजनीतिक दलों को कर में छूट के लिए धारा 13ए के तहत विशेष प्रावधान किया गया है। इसका खंड (घ) पार्टियों को नकद में 2000 रुपये तक का चंदा स्वीकार करने की अनुमति देता है। याचिकाकर्ता ने इसे एक अपारदर्शी खामी बताते हुए तर्क दिया कि अकेले जून 2025 में ही यूपीआई लेनदेन 24 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, इसलिए नाम छुपाकर नकद चंदे की व्यवस्था बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

याचिका में राजनीतिक दलों द्वारा दाखिल आयकर रिटर्न और योगदान रिपोर्ट के बीच विसंगतियों की ओर भी इशारा किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कुछ संस्थाएं शून्य योगदान की रिपोर्ट करती हैं, जबकि उनके अंतर्वाह को नकद में भुगतान की गई सदस्यता फीस के रूप में वर्गीकृत करती हैं। इसमें चुनाव आयोग को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा दाखिल फॉर्म 24ए रिपोर्टों का ऑडिट करने और प्राप्त प्रत्येक चंदे के लिए पैन और बैंक विवरण का खुलासा अनिवार्य करने के लिए न्यायिक निर्देश देने की मांग की गई है।

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement