facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple की एंटीट्रस्ट रिपोर्टों को लौटाने का CCI ने दिया आदेश, ऐप मार्केट में दबदबे के दुरुपयोग से जुड़ी थी जांच

Advertisement

काउंटरपॉइंट रिसर्च का कहना है कि 2024 के मध्य तक भारत के 69 करोड़ स्मार्टफोन में से लगभग 3.5 प्रतिशत ऐपल के आईओएस से संचालित हो रहे होंगे, शेष एंड्रॉयड से चल रहे होंगे।

Last Updated- August 13, 2024 | 10:18 PM IST
Apple Pay

भारत के एंटीट्रस्ट निकाय (सीसीआई) ने उन दो रिपोर्टों को वापस लेने का अप्रत्याशित कदम उठाया है जिनमें ऐपल के प्रतिस्पर्धा कानून का कथित उल्लंघन करने का विवरण दिया गया था। ऐपल ने शिकायत की थी कि नियामक ने प्रतिस्पर्धियों (टिंडर की मालिक मैच समेत) को वाणिज्यिक जानकारियों का खुलासा कर दिया है। यह जानकारी रॉयटर्स ने दी।

इस कदम से पहले ही विलंब की शिकार जांच (2021 में शुरू हुई) में और लंबा वक्त लगेगा। यह जांच ऐप बाजार में ऐपल के दबदबे के कथित दुरुपयोग से जुड़ी हुई थी जिसमें डेवलपरों को 30 प्रतिशत तक के शुल्क पर अपने इन-ऐप खरीदारी सिस्टम के उपयोग के लिए मजबूर किया जा गया था।

ऐपल पर पहले से ही यूरोप, जापान और कोरिया में एंटीट्रस्ट जांचें चल रही हैं। साथ ही कॉरपोरेट प्रतिद्वंद्वियों के भी मुकदमे चल रहे हैं। हालांकि उसने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।

रॉयटर्स ने पिछले महीने खबर दी थी कि भारत की एंटीट्रस्ट जांच इकाई द्वारा 2022 और 2024 में तैयार की गईं और जुलाई में संबंधित पक्षों को भेजी गईं दो रिपोर्टों में पाया गया कि ऐपल ने अपने आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऐप स्टोर के बाजार में अपने दबदबे का फायदा उठाया है, जिससे ऐप डेवलपरों, उपयोगकर्ताओं और अन्य भुगतान प्रोसेसरों को नुकसान हुआ है।

हालांकि, 7 अगस्त को जारी एक गोपनीय आदेश में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इस मामले में ऐपल के सभी विरोधियों से रिपोर्टें वापस करने को कहा है सीसीआई ने अपने चार शीर्ष अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले चार पृष्ठ के आदेश में कहा है, ‘यह आवश्यक है कि ऐसी जानकारी गोपनीय रखी जाए ताकि कोई अनधिकृत खुलासा न हो सके।’

काउंटरपॉइंट रिसर्च का कहना है कि 2024 के मध्य तक भारत के 69 करोड़ स्मार्टफोन में से लगभग 3.5 प्रतिशत ऐपल के आईओएस से संचालित हो रहे होंगे, शेष एंड्रॉयड से चल रहे होंगे।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement