facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शॉपिंग में भी मदद करेगा ChatGPT, अब AI बताएगा आपकी पसंद का सही सामान

Advertisement

कंपनी के मुताबिक, यह रिसर्च असिस्टेंट ग्राहकों से पूछेगा कि उन्हें क्या खरीदना है और फिर अलग-अलग वेबसाइट पर खोज करेगा और खरीदारी के लिए एक निजी गाइड तैयार करेगा

Last Updated- November 25, 2025 | 10:41 PM IST
ChatGPT
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ओपनएआई ने मंगलवार को अपने प्रमुख चैटबॉट, चैटजीपीटी में एक नया शॉपिंग रिसर्च फीचर जोड़ा है जो लोगों को शॉपिंग में मददगार साबित होगा। अब आप चैटजीपीटी को बता सकते हैं कि आपको कैसा सामान चाहिए या किस मौके के लिए चाहिए और फिर यह आपको सही सामान ढूंढने में मदद देगा। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी है।

कंपनी के मुताबिक, यह रिसर्च असिस्टेंट ग्राहकों से पूछेगा कि उन्हें क्या खरीदना है और फिर अलग-अलग वेबसाइट पर खोज करेगा और खरीदारी के लिए एक निजी गाइड तैयार करेगा। साथ ही, यह फीचर पहले के सवालों को भी याद रखेगा ताकि पता चल सके कि ग्राहक को क्या पसंद हैं।

ओपनएआई ने बताया कि यह ‘शॉपिंग रिसर्च’ फीचर मंगलवार से ही मोबाइल और वेब पर चैटजीपीटी के फ्री, गो, प्लस और प्रो प्लान इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए शुरू हो गया है। छुट्टियों से जुड़ी खरीदारी को आसान बनाने के लिए कंपनी ने इन सभी योजना में असीमित इस्तेमाल को मुफ्त कर दिया है।

इस साल अप्रैल में, ओपनएआई ने एक और फीचर लॉन्च किया था जिससे आप चैटजीपीटी पर सामान खोज सकते हैं, कीमतों की तुलना कर सकते हैं और सीधे खरीदारी भी कर सकते हैं। ये आपको आपकी पसंद के हिसाब से सुझाव भी देता है, सामान की फोटो भी दिखाता है और खरीदने के लिए लिंक भी देता है।

कंपनी ने कहा था कि चैटजीपीटी में एक ‘मेमोरी’ फीचर भी है जो आपकी पुरानी बातों को याद रखता है। इससे चैटजीपीटी को ये पता रहता है कि आपको क्या पसंद है और वो आपको बेहतर सुझाव दे पाता है। ये फीचर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

फरवरी 2024 में, ओपनएआई ने कहा था कि वो चैटजीपीटी की इस क्षमता की जांच कर रही है कि वो आपकी बातें याद रखे ताकि भविष्य में आपको और भी बेहतर तरीके से मदद कर सके। कंपनी का कहना था कि इससे आपको बार-बार जानकारी नहीं देनी पड़ेगी और चैटजीपीटी से बात करना ज्यादा आसान हो जाएगा। उस वर्ष सितंबर में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए यह मेमोरी फीचर शुरू किया गया था।

10 अप्रैल को एक अपडेट में ओपनएआई ने कहा था कि चैटजीपीटी की ‘मेमोरी’अब बहुत अच्छी हो गई है और ये अब न सिर्फ आपकी सेव की हुई जानकारी को याद रख सकता है बल्कि पुरानी बातों को भी याद रख सकता है ताकि ज्यादा अच्छे सुझाव दे सके।

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement