facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EV Subsidy: उत्तर प्रदेश में हाइब्रिड के बाद इलेक्ट्रिक वाहन भी मिलेंगे कम दाम पर, योगी सरकार ने तीन साल के लिए बढ़ाई सब्सिडी

Advertisement

हाल ही में योगी सरकार ने प्रदेश में हाइब्रिड गाड़ियों की खरीद पर रोड टैक्स माफ किया था। अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए भी सरकार ने छूट की अवधि बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

Last Updated- July 16, 2024 | 4:50 PM IST
After Hybrid, Yogi Govt extended sops to EV vehicles. Subsidy to continue till Oct 2027 EV Subsidy: उत्तर प्रदेश में हाइब्रिड के बाद इलेक्ट्रिक वाहन भी मिलेंगे कम दाम पर, योगी सरकार ने तीन साल के लिए बढ़ाई सब्सिडी

UP EV Subsidy Policy: उत्तर प्रदेश में हाइब्रिड इंजन वाली गाड़ियों को छूट के द अब योगी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाली रियायत की अवधि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। प्रदेश में बैटरी चालित दो पहिया या चार पहिया वाहनों की खरीद पर सब्सिडी देने पर सरकार 350 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

हाल ही में योगी सरकार ने प्रदेश में हाइब्रिड गाड़ियों की खरीद पर रोड टैक्स माफ किया था। अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए भी सरकार ने छूट की अवधि बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो पहिया गाड़ियां खरीदने पर मिलने वाली 5000 रुपये और चार पहिया गाड़ियों पर मिलने वाली एक लाख रुपये की सब्सिडी को अक्टूबर 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है। अब इस अवधि में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी मिलती रहेगी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक़ दो पहिया गाड़ियों के लिए 100 करोड़ रुपये सब्सिडी के मद में देने का प्रावधान है। इससे लगभग 20 लाख गाड़ियों को सब्सिडी मिल सकेगी। वहीं चार पहिया गाड़ियों पर एक लाख रुपये की छूट 25 हज़ार गाड़ियों के लिए मंजूर की गई है।

राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 250 करोड़ रुपये चार पहिया गाड़ियों के लिए आवंटित किया गया है। इस तरह कुल मिलाकर 350 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सब्सिडी दिए जाने के मद में आवंटित किए गए हैं।

सब्सिडी के लिए लागू नियमों के मुताबिक गाड़ी खरीदने वाले ग्राहक को सिर्फ एक गाड़ी पर ही छूट दी जाएगी। दूसरी गाड़ी लेने पर रियायत मान्य नहीं होगी। इससे पहले इसी महीने योगी सरकार ने स्ट्रांग इंजन व एसयूवी हाइब्रिड वाहनों पर रोड टैक्स को पूरी तरह से माफ किया था। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया ने सब्सिडी बढ़ाने का फैसला प्रदेश सरकार की ईवी नीति के तहत किया गया है।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement