facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1338 करोड़ रुपये के जुर्माने को चुनौती देने वाली गूगल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 11:39 PM IST
Google

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि वह 1338 करोड़ रुपये के जुर्माने को चुनौती देने वाली गूगल की याचिका की गुरुवार को सुनवाई करेगा। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने गूगल पर यह जुर्माना लगाया था।

आयोग ने एंड्रायड डिवाइस से जुड़े मामले में अनुचित तरीके अपनाने पर जुर्माना लगाया था। आयोग ने गूगल को तीन महीनों में अपने दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया था और इसकी समयसीमा 19 जनवरी को खत्म हो रही है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला ने इस मामले की सुनवाई की। दरअसल गूगल ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील पंचाट के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

पंचाट ने 6 जनवरी को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और गूगल को जुर्माने की राशि का 10 प्रतिशत तीन सप्ताह में जमा करवाने का निर्देश दिया था। पंचाट में सुनवाई की अगली तारीख 3 अप्रैल निर्धारित की गई थी।

इस मौके पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की पैरवी कर रहे एएसजी वेंकटरमण से कहा कि यह मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील पंचाट के स्तर पर खत्म नहीं होगा। यह आखिरकार शीर्षस्थ न्यायालय में आएगा। उन्होंने कहा, ‘यह राष्ट्रीय महत्त्व का विषय है। यदि यह पंचाट के स्तर पर समाप्त हो जाता तो समझ में आता। कृपया इस मामले की सुनवाई करें।’

इस मामले में गूगल की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एएम सिंघवी ने कहा कि वे भी इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चाहते हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘हम भी मैरिट के आधार पर मामले की सुनवाई करेंगे। हम इसे 11.30 बजे या जब आप सभी यहां होंगे, जो भी पहले हो, उसमें सुनवाई करेंगे।’

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को गूगल से पूछा था कि क्यों उसने एंड्रायड डिवाइस के मामले में यूरोपीय देशों से अलग भारत में मानदंड स्थापित किए थे।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement