facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वेस्टर्न डिजिटल का दावा: भारत बनेगा ग्लोबल डेटा हब, अगले कुछ वर्षों में दोगुनी होगी डेटा सेंटर्स की क्षमता

Advertisement

वेस्टर्न डिजिटल का मानना है कि एआई और हाइपरस्केलर्स के बढ़ते प्रभाव के कारण भारत में डेटा सेंटर की क्षमता दोगुनी होने वाली है, जिससे स्टोरेज बिजनेस में जबरदस्त तेजी आएगी

Last Updated- March 02, 2026 | 10:41 PM IST
data centre
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वेस्टर्न डिजिटल में भारत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के लिए बिक्री निदेशक ओवैस मोहम्मद का कहना है कि भारत दुनिया भर में उन कुछ प्रमुख बाजारों में से एक रहेगा, जो अगले कुछ वर्षों के दौरान स्टोरेज और डेटा सेंटर व्यवसाय में शानदार वृद्धि दर्ज करेंगे।

उनका मानना है कि डेटा केंदों के लिए भारत में कुल क्षमता अगले कुछ वर्षों के दौरान दोगुनी हो जाने का अनुमान है और इस क्षेत्र में कुछ समय तक दो अंक की वृद्धि बरकरार रहेगी।  मोहम्मद ने कहा कि वृद्धि में बड़ा योगदान दिग्गज तकनीकी कंपनियों का रहा है, जिनकी वजह से फ्लैश और हार्ड डिस्क ड्राइव (एचडीडी) दोनों सेगमेंट में कमी आई है।

उन्होंने कहा, ‘हाइपरस्केलर पूर्व निर्धारित क्षमता विस्तार को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि एआई लंबे समय तक चलने वाले डेटा, ट्रेनिंग सेट, मॉडल वर्सन, इन्फरेंस लॉग और कंप्लायंस आर्काइव की लगातार मांग पैदा कर रहा है, जो जल्द डिलीट नहीं होते। इसका मतलब है कि ज्यादा क्षमता वाले नियरलाइन ड्राइव को तेजी से अपनाया जा रहा है और अगली पीढ़ी की टेक्नॉलजी में दिलचस्पी बढ़ी है, क्योंकि वे एक्जाबाइट स्केल पर स्टोरेज बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।’

डब्ल्यूडी के तौर पर रीब्रांडेड वेस्टर्न डिजिटल ने पिछली तिमाही में अपने 32 टीबी नियरलाइन एचडीडी की 35 लाख यूनिट भेजीं। इस साल यह आंकड़ा 40 लाख पर पहुंचने की संभावना है।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement