facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बकरा कितना भारी.. एआई देगी जानकारी

Advertisement

CIRG तस्वीर प्रोसेस करने वाला एक नया एआई ऐप्लिकेशन तैयार कर रहा है, जो बकरे-बकरियों का सटीक वजन तोलने में मदद करेगा।

Last Updated- June 05, 2025 | 11:15 PM IST
'Dumba' worth Rs 4.4 lakh and 'Totapari' goat worth Rs 2 lakh in Delhi's animal markets
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस अब बकरे का वजन भी तोलेगी! जी हां, बकरा खरीदने और बेचने वालों को उसके वजन या कीमत के बारे में अक्सर शुबहा होता था। मगर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का केंद्रीय बकरी शोध संस्थान (सीआईआरजी) तस्वीर प्रोसेस करने वाला एक नया एआई ऐप्लिकेशन तैयार कर रहा है, जो बकरे-बकरियों का सटीक वजन तोलने में मदद करेगा।

देश में बकरों का बाजार बेहद बंटा हुआ और असंगठित है, जो छोटे और सीमांत किसानों के लिए काम का नहीं है। कारोबारी अक्सर उन पर दबाव बनाकर बकरों को उनकी संख्या के हिसाब से खरीद ले जाते हैं। वे यह नहीं देखते कि उनकी गुणवत्ता, नस्ल, वजन कैसा है। देश में इस समय करीब 18 फीसदी बकरे-बकरी ब्लैक बंगाल नस्ल के हैं, जो उनकी सबसे आम नस्ल है और ज्यादातर पश्चिम बंगाल, बिहार तथा झारखंड में पाई जाती है।

सीआईआरजी की ऐप्लिकेशन बकरों की तस्वीर तीन अलग-अलग कोणों से लेगी और उनकी मदद से वजन का अनुमान लगाएगी। आईसीएआर-सीआईआरजी के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चटली ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि 2019 की पशुगणना के मुताबिक देश में करीब 15-16 करोड़ बकरे-बकरियां हैं जिनमें से 80 फीसदी से अधिक यानी करीब 12 करोड़ पूरी तरह खाने के लिए तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐप्लिकेशन 3-4 महीनों में जनता के इस्तेमाल के लिए पेश कर दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement